jump to navigation

सारे चिठ्ठाकार लोग नाराज May 30, 2006

Posted by kalptaru in Uncategorized.
18 comments

आप सारे चिठ्ठाकार लोग नाराज हो रहे हो लगता है मैंने कोई नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है, टोने‍ टोटके ब्लाग शुरु करके, यह तो बस मैंने ऐसे ही शुरु कर दिया, जब मैं छुट्टियों पर घर आया तो धार्मिक चैनल आस्था, संस्कार, साधना आदि में ये सब दिया जा रहा था, मैंने सोचा कि जब इनकी दुकान चल रही है तो शायद अपनी भी चल जाये, आप सभी बुद्धीजीवी ब्लागर कृप्या कर मुझे बताऍ कि यह ब्लाग आगे जारी रखा जाये या नहीं, वैसे अब मेरी छुट्टियाँ खत्म हो गईं हैं |

टोने टोटके May 20, 2006

Posted by kalptaru in Uncategorized.
19 comments

यह ब्लाग शुरु करने का विचार इसलिये आया कि आजकल सभी लोग आस्तिक होते जा रहे हैं, और कुछ छोटे छोटे टोने टोटके कर लेने पर लाभ होता है, यह मेरा विश्वास है, इसकी कोई गारंटी नहीं है पर चूँकि हमारे यहाँ पुरातनकाल से ऐसा होता आ रहा है, बस सभी लोगों का आशीर्वाद चाहता हूँ | यह मात्र संकलन है यह मेरी मौलिक कृतियाँ नहीं हैं |अगर लाभ हो तो कृप्या टिप्पणी अवश्य करें |